फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहाबुद्दीन को सिवान जेल से तिहाड़ स्थानांतरित करने पर विचार

Tue, 29 Nov 2016 04:11 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
फाइल फोटोः मोहम्मद शहाबुद्दीन
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को 45 आपराधिक मामलों में सुनवाई का सामना कर रहे राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को बिहार की सिवान जेल से तिहाड़ सेंट्रल जेल में स्थानांतरित करने के विषय पर विचार किया। अदालत ने कहा कि यह ‘निष्पक्ष सुनवाई और गवाह संरक्षण की संकल्पना’ के लिए परीक्षा वाला मामला है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति अमिताव राय की पीठ ने कहा, ‘यह ऐसा मामला है जो निष्पक्ष सुनवाई और गवाह संरक्षण की संकल्पना पर आपराधिक विधिशास्त्र की परीक्षा लेता है।’ पीठ ने बिहार में लंबित सभी आपराधिक मामलों को दिल्ली लाने का भी समर्थन किया। 

पीठ ने सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित की और वकीलों से मामला और आरोपियों को सिवान से दिल्ली स्थानांतरित करने के बिंदु पर तैयार होकर आने को कहा। 

सुनवाई की शुरुआत के मौके पर शहाबुद्दीन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर नाफडे ने कहा कि मई में मारे गए एक पत्रकार की पत्नी द्वारा दायर याचिका में उन्हें सिवान की जेल से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें