फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: निरंतर कमजोर हो रहे पर्यावरण मानक, मंत्रालय तरीके से काम करे

Wed, 30 Jun 2021 06:10 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • केंद्र की याचिका पर एनजीटी में याचिका दायर करने वाले और सीपीसीबी को नोटिस जारी किया है
  • पीठ ने केंद्र सरकार से कहा कि आपको दिखाना होगा कि यह पर्यावरण मंत्रालय है
विज्ञापन
Supreme Court - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण मानकों को कमजोर करने पर चिंता जताते हुए कहा है कि पर्यावरण मंत्रालय इसे लगातार कमजोर कर रहा है। शीर्ष अदालत ने नसीहत दी है कि मंत्रालय को पर्यावरण मंत्रालय की तरह काम करना चाहिए।

विज्ञापन


जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने केंद्र सरकार से कहा कि आपको दिखाना होगा कि यह पर्यावरण मंत्रालय है। मंत्रालय लगातार मानकों को कमजोर कर रहा है। 2019 में एनजीटी के एक आदेश के खिलाफ केंद्र सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए पीठ ने यह टिप्पणी की।

दरअसल एनजीटी ने मंत्रालय की 2017 की एक अधिसूचना में खामियां पाई थीं। इसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) द्वारा अपशिष्ट निस्तारण के लिए नए मानदंड निर्धारित किए गए थे।
विज्ञापन


यह माना गया था कि नई अधिसूचना से पानी की गुणवत्ता में गिरावट आएगी और यह तय किया गया था कि विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर सख्त मानक बनाया जाएगा। विशेषज्ञ समिति ने एसटीपी के लिए सात वर्षों की समय सीमा तय की थी, लेकिन एनजीटी ने एसटीपी को मानकों को बिना किसी देरी के लागू करने को कहा था।

एननजीटी ने यह भी कहा था कि महानगरों के लिए निर्धारित मानक देश के अन्य हिस्सों में भी लागू होंगे। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एनजीटी के इस आदेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी।

पीठ ने पूछा क्यों चाहिए रोक, और प्रदूषण चाहते हैं
पीठ ने केंद्र सरकार की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से सवाल किया कि आप किस तरह की रोक चाहते हैं? क्या और ज्यादा प्रदूषण होना चाहिए? पीठ ने कहा कि ट्रिब्यूनल के आदेश ने सुनिश्चित किया है कि पानी में प्रदूषण की मात्रा कम हो, इसमें भला क्या परेशानी हो सकती है। हम आदेश पर रोक नहीं लगाएंगे।

भाटी बोले, एनजीटी ने अपनी ही समिति के सुझाव नहीं माने
भाटी ने कहा कि एनजीटी ने अपनी ही विशेषज्ञ समिति के सुझावों को नहीं माना और एसटीपी को तत्काल अपग्रेड करने व अपशिष्ट निस्तारण के लिए सख्त मानकों के पालन की बात भी कही है। भाटी ने कहा कि अपग्रेडेशन में समय लगेगा और मंत्रालय ने इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए 2017 में अधिसूचना जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें