फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो: सुप्रीम कोर्ट ने गूगल और फेसबुक के खिलाफ दिया ये सख्त फैसला

Mon, 21 May 2018 09:35 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

सोशल साइटों पर यौन अपराध के वीडियो ब्लॉक करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गूगल और फेसबुक जैसी बड़ी इंटरनेट कंपनियों के खिलाफ सख्त फैसला दिया है। इन कंपनियों द्वारा उठाए गए कदमों का जवाब नहीं देने से नाराज शीर्ष अदालत ने प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


जस्टिस मदन बी. लोकुर और जस्टिस यूयू ललित की पीठ ने कहा कि याहू, फेसबुक आयरलैंड, फेसबुक इंडिया, गूगल इंडिया, गूगल इंक., माइक्रोसॉफ्ट और व्हाट्सएप को विशेष आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद इन कंपनियों ने इस संबंध में किए गए उपायों की कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई।

पीठ ने इन सभी कंपनियों से 15 जून तक हलफनामा दायर कर बताने को कहा है कि इस तरह के अश्लील वीडियो ब्लॉक करने के लिए उन्होंने क्या उपाय किए। साथ ही रजिस्ट्री से भी कुछ अवधि तक इन कंपनियों से फिक्स्ड राशि जमा कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि 16 अप्रैल के अपने आदेश में हमने इन सभी कंपनियों से समिति की रिपोर्ट में की गई सिफारिशें से संबंधित प्रगति स्थिति मांगी थी। लेकिन इनमें से किसी ने हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी और किसी कंपनी ने जवाब देकर यह नहीं बताया कि वह उस आदेश का पालन करने के लिए तैयार है। 

केंद्र सरकार ने भी अदालत को बताया कि ऑनलाइन साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के बीटा वर्जन की लांचिंग टल गई है और अब यह पोर्टल 15 जुलाई या इससे पहले लांच किया जाएगा। अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टमों के साथ जहां तक पोर्टल को जोड़ने की बात है तो पहले ही बताया जा चुका है कि इसमें लगभग दो महीने लग सकते हैं। गृह मंत्रालय इस बारे में राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सहयोग कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें