फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोफोर्स मामले की कब होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने तारीख नहीं बताई

Sat, 18 Nov 2017 07:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को राजनीतिक रूप से संवेदनशील 64 करोड़ के बोफोर्स रिश्वत कांड पर सुनवाई की तारीख बताने के लिए एक अपील दायर की गई। हालांकि शीर्ष अदालत ने इस पर कोई फैसला नहीं सुनाया।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने बोफोर्स मसले पर सुनवाई की तारीख बताने को लेकर वकील व राजनेता अजय अग्रवाल की अपील पर कोई आदेश नहीं दिया।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर को इस मामले की सुनवाई 30 अक्तूबर को शुरू होने वाले हफ्ते में शुरू करने की बात कही थी। हालांकि यह मामला अभी सुनवाई के लिए नहीं आया है। अपीलकर्ता अग्रवाल 2014 में राय बरेली संसदीय क्षेत्र से सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें