फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वकील दुष्कर्म मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

Sun, 23 Aug 2020 01:23 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court of india
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को एक महिला वकील से दुष्कर्म के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। शीर्ष अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें एक सरकारी वकील द्वारा महिला वकील से कथित दुष्कर्म करने की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। जस्टिस रोहिंग्टन एफ नरीमन, जस्टिस नवीन सिन्हा और जस्टिस इंदिरा बनर्जी की पीठ ने इस याचिका पर यूपी सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


सीबीआई से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर दिया नोटिस
शिकायतकर्ता की दोस्त की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर रिट याचिका में कहा गया है कि इस मामले में जैसे एफआईआर दर्ज हुई है और जिस तरीके से जांच चल रही है, उससे शिकायतकर्ता का राज्य पुलिस के ऊपर से विश्वास खत्म हो गया है। इस कारण मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जानी चाहिए। याचिका में आरोपी के सरकारी वकील होने के चलते जांच को प्रभावित करने की आशंका भी जताई गई है। कथित आरोपी शैलेंद्र सिंह चौहान इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिशनल स्टैंडिंग काउंसल है।

आरोपी की गिरफ्तारी से रोक हटा चुका है सुप्रीम कोर्ट
इसी महीने कथित आरोपी चौहान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर निरस्त करने की गुहार की थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एफआईआर निरस्त करने से इनकार कर दिया था। लेकिन साथ ही हाईकोर्ट ने चौहान को भी अंतरिम राहत देते हुए अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस आदेश पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें