फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में रखे गए विदेशियों के बारे में क्या सोचा है? असम सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

Tue, 09 Apr 2019 05:28 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को असम सरकार को निर्देश दिया कि राज्य के हिरासत शिविरों में लंबे समय से रह रहे अवैध विदेशियों की रिहाई के बारे में संभावित तरीकों से अवगत कराये। 

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने राज्य सरकार के इस कथन का संज्ञान लिया कि इस मामले की सुनवाई के दौरान की गयी टिप्पणियों का असम में लोकसभा चुनाव पर असर पड़ सकता है। राज्य सरकार ने इस मामले की सुनवाई 23 अप्रैल के बाद करने का अनुरोध किया है। असम में लोकसभा चुनाव के लिये 23 अप्रैल को मतदान होगा।

पीठ ने राज्य सरकार का अनुरोध स्वीकार करते हुये जनहित याचिका पर सुनवाई 25 अप्रैल के लिये सूचीबद्ध कर दी और असम के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि इस मामले में सभी पक्षकारों के साथ बैठक करके 23 अप्रैल या उससे पहले हलफनामा दाखिल करें जिसमे अनेक हिरासत शिविरों में बंद नौ सौ से अधिक अवैध विदेशियों की रिहाई के बारे में विवरण दिया जाये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें