फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से पीड़िता, उसके परिवार और गवाहों की सुरक्षा पर मांगी रिपोर्ट

Tue, 06 Aug 2019 01:29 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत ने सीबीआई से उन्नाव बलात्कार कांड की पीड़िता, उसके परिवार और मामले के गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों पर मंगलवार को स्थिति रिपोर्ट मांगी। जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने बेहतर इलाज के लिए सोमवार रात दिल्ली लाई गई गंभीर रूप से घायल पीड़िता और उसके साथ आए परिवार के सदस्यों के ठहरने के लिए प्रबंधों पर भी रिपोर्ट मांगी। 

विज्ञापन


अदालत उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप इस मामले में रोजाना के आधार पर सुनवाई कर रही है। इसने उन्नाव बलात्कार मामले के मुख्य आरोपी एवं भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से यहां की तिहाड़ जेल में लाने का सोमवार को निर्देश दिया था। बता दें कि सेंगर पर 2017 में उन्नाव स्थित अपने आवास पर पीड़िता से बलात्कार करने का आरोप है जो उस वक्त नाबालिग थी।

सोमवार को सेंगर और उनकी सहयोगी शशि सिंह को न्यायाधीश के एक फैसले का अनुपालन करते हुए अदालत के समक्ष पेश किया गया था। अदालत ने सिंह को भी तिहाड़ जेल लाने का आदेश दिया। सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता को विधायक के आवास पर चलने के लिए कथित तौर पर फुसलाया था। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले को दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करते हुए इसकी रोजाना के आधार पर सुनवाई करने और 45 दिन के भीतर इसे पूरा करने का पिछले हफ्ते निर्देश दिया था।
विज्ञापन

 

पीड़िता और वकील का एम्स में चल रहा इलाज

उन्नाव बलात्कार पीड़िता के वकील को लखनऊ से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। इससे पहले पीड़िता को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ के केजीएमयू से एयरलिफ्ट कराकर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने मंगलवार को  बताया कि पीड़िता की हालत बहुत नाजुक है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कल लखनऊ से दिल्ली लाई गई पीड़िता को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एम्स पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया था और 14 किलोमीटर की दूरी महज 18 मिनट में तय करने में मदद की थी।

एम्स ट्रॉमा सेन्टर के प्रमुख डॉक्टर राजेश मल्होत्रा ने कहा, ‘वह बीमार है, जीवन रक्षक प्रणाली पर है और रक्तचाप सामान्य बनाए रखने के लिए उसे दवाओं की जरुरत पड़ रही है। मरीज की हालत नाजुक है और विभिन्न क्षेत्रों के डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।’ पुलिस ने बताया कि रायबरेली में पिछले सप्ताह कार और ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई पीड़िता को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर लखनऊ से सोमवार को दिल्ली लाया गया। 28 जुलाई को हुए इस हादसे में पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि उसकी दो महिला रिश्तेदारों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें