सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीशों, उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड और अधिवक्ताओं से वरिष्ठ अधिवक्ता के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए एक नोटिस भी जारी किया गया है।
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीशों, उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड और अधिवक्ताओं से वरिष्ठ अधिवक्ता के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए है।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पद के लिए आवेदन मुख्य न्यायाधीश के समक्ष निर्धारित प्रारूप के अनुसार 21 मार्च 2022 को शाम 4:30 बजे तक समिति के सचिवालय में जमा कराने होंगे।
एक नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड और अधिवक्ता, जिनके पहले किए गए आवेदन पर अनुकूल विचार नहीं किया गया था। वे सभी भी वरिष्ठ अधिवक्ता के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इस नोटिस के प्रकाशन की तारिख से पहले आवेदन जमा कराने वाले सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड और अधिवक्ता को अब नए सिरे से आवेदन करना होगा।