फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC ने कहा- 15 मई तक एंबी वैली की संपत्ति बेचे सहारा, नाकाम रहने पर होगी नीलामी

Fri, 20 Apr 2018 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह को 15 मई तक एंबी वैली की अपनी पसंद की संपत्ति बेचने की इजाजत दे दी है। शीर्ष अदालत ने संपत्तियों की बिक्री से मिले पैसे को सेबी-सहारा संयुक्त खाते में जमा कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय विशेष पीठ ने कहा कि अगर सहारा समूह 15 मई तक संपत्तियों को बेचने में विफल रहा तो बांबे हाईकोर्ट के ऑफिशियल लिक्विडेटर प्रस्तावित नीलामी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। 

पीठ ने ऑफिशियल लिक्विडेटर और रिसीवर की रिपोर्ट पर गौर करने के बाद कहा कि सहारा समूह एंबी वैली की देखरेख शुरू कर सकता है। इससे पहले संपत्तियों की देखरेख के लिए रिसीवर को नियुक्त किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें