फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नहीं कॉलेजियम के कारण जजों की नियुक्ति में देरी : सुप्रीम कोर्ट 

Sat, 23 Feb 2019 01:44 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
महिलाओं के मंदिर प्रवेश को ही समानता का प्रतीक माना जाए? - फोटो : Getty
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि जजों की नियुक्ति में देरी का कारण सरकार नहीं है, बल्कि शीर्ष अदालत के कॉलेजियम के कारण देरी होती है। यह कहते हुए शीर्ष अदालत ने कॉलेजियम की सिफारिश पर सरकार को जल्द फैसला करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर फिलहाल कोई आदेश देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने कहा, जजों की नियुक्ति में देरी हमारी तरफ से है। यह देरी नियुक्ति के लिए जजों के नाम तय करने वाले कॉलेजियम की ओर से है। नियुक्तियां हो रही हैं। पीठ ने याचिकाकर्ता संगठन की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण से कहा, सरकार के पास 27 सिफारिश लंबित हैं, जबकि कॉलेजियम के समक्ष लंबित सिफारिशों की संख्या करीब 70 है। 

इस पर भूषण ने कहा कि मेरी जानकारी के मुताबिक, सरकार के पास कई ऐसी सिफारिशें लंबित हैं, जिन पर कॉलेजियम ने दोबारा विचार करने के लिए कहा है। इसके बाद पीठ ने याचिका पर छह हफ्ते के बाद सुनवाई करने का निर्णय लिया। याचिका दाखिल करने वाले एनजीओ सीपीआईएल के मुताबिक, सिफारिशें छह हफ्ते से अधिक समय से लंबित हैं। समय पर जजों की नियुक्ति होने पर अदालत सुचारु रूप से काम कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें