फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: 'ये कानून का दुरुपयोग', सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर को लगाई फटकार, खारिज की याचिका

Tue, 18 Feb 2025 02:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीठ ने कहा कि 'सुकेश को पहले दिल्ली सरकार से शिकायत थी, लेकिन अब सरकार बदल चुकी है, फिर उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए।' पीठ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 'आपके पास पैसे हैं खर्च करने के लिए तो क्या आप बार-बार कोशिश करते रहेंगे? 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ठग सुकेश चंद्रशेखर की दिल्ली की मंडोली जेल से किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए सुकेश को फटकार भी लगाई और कहा कि वह कानून का दुरुपयोग कर रहे हैं। जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने पहले भी ऐसी ही याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया था। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार
पीठ ने कहा कि 'सुकेश को पहले दिल्ली सरकार से शिकायत थी, लेकिन अब सरकार बदल चुकी है, फिर उन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए।' पीठ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 'आपके पास पैसे हैं खर्च करने के लिए तो क्या आप बार-बार कोशिश करते रहेंगे? यह कानून का दुरुपयोग है। आप कैसे एक ही याचिका को बार-बार दायर कर सकते हैं?'

पंजाब और दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य की जेल में स्थानांतरित करने की मांग
सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ वकील शोएब आलम ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत याचिकाकर्ता का अधिकार है कि उसे उसके परिवार से दूर न रखा जाए। वकील ने मांग की कि सुकेश को कर्नाटक के नजदीक किसी जेल में रखा जाए। याचिकाकर्ता ने पंजाब और दिल्ली छोड़कर किसी भी अन्य राज्य की जेल में स्थानांतरित करने की अपील की थी। इस पर पीठ ने कहा कि 'हमें समाज और इसकी सुरक्षा की चिंता है। आपका मौलिक अधिकार दूसरों के अधिकारों का अतिक्रमण नहीं कर सकता। आप देखिए कि आपने अधिकारियों पर किस तरह के आरोप लगाए हैं।' सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी मनी लॉन्ड्रिंग और कई लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें