फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Fri, 05 Apr 2019 11:57 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने शुक्रवार को कहा कि वह कई करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर 10 अप्रैल को सुनवाई करेगा। इन मामलों में यादव को दोषी ठहराया गया है।

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ ने सीबीआई से इस संबंध में नौ अप्रैल तक जवाब देने को कहा है और कहा है कि यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार दस अप्रैल को की जाएगी।राजद सुप्रीमो की ओर से पेश हुये वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग करते हुये कहा कि मामले में नोटिस जारी किया गया है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मामले में एजेंसी को जवाब दायर करने की आवश्यकता है। पीठ ने कहा, ‘‘आप (सीबीआई) नौ अप्रैल तक जवाब दायर करें। हम 10 अप्रैल को मामले (यादव के जमानत याचिका) पर सुनवाई करेंगे।’’ 
विज्ञापन


इस समय रांची के बिरसा मुंडा सेन्ट्रल जेल में बंद राजद प्रमुख ने झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 10 जनवरी को अपनी जमानत याचिका खारिज किये जाने को चुनौती दी है। 900 करोड़ रुपये से अधिक के चारा घोटाले से संबंधित तीन मामलों में प्रसाद को दोषी ठहराया गया है। ये मामले 1990 के दशक की शुरुआत में पशुपालन विभाग के कोषागार से पैसे की धोखाधड़ी करने से संबंधित थे। उस समय झारखंड बिहार का हिस्सा था।

जिस समय कथित घोटाला हुआ था उस समय राजद बिहार में सत्ता में थी और लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री थे। चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू दिसंबर, 2017 से रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें