फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अन्नाद्रमुक के दो विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही पर रोक

Mon, 06 May 2019 01:33 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अन्नाद्रमुक के दो विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही पर रोक लगा दी। कथित ‘पार्टी विरोधी’ गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में तमिलनाडु विधानसभा के अध्यक्ष ने उन्हें नोटिस जारी किये थे। यह नोटिस दल-बदल रोधी कानून के तहत दिये गये थे।

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने अन्नाद्रमुक के दो विधायकों वी. टी. कलाईसेल्वन और ई. रथिनासबपथी की याचिका पर नोटिस भी जारी किया। पीठ ने कहा, ‘नोटिस जारी किया जाये। कार्यवाही पर रोक लगायी जाती है।’ 

विधानसभा अध्यक्ष पी. धनपाल ने 30 अप्रैल को प्रभु (कल्लाकुरिची), कलाईसेल्वन (वृद्धाचलम) और ई. रथिनासबपथी (अरंथांगी) को नोटिस जारी किया था और उनसे अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) के नेता टी. टी. वी. दिनाकरण का कथित रूप से साथ देने के मामले में उनका जवाब मांगा था। तीन विधायकों में से दो ने इस नोटिस को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें