फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, अमेरिका में फंसे भारतीयों को अभी नहीं लाया जा सकता

Wed, 22 Apr 2020 04:54 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अमेरिका में फंसे भारतीय नागरिकों को कोरोना के कारण लॉकडाउन के दौरान फिलहाल वापस नहीं लाया जा सकता। जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि हम कितना भी चाहें लेकिन भारतीयों को अभी वहां से नहीं लाया जा सकता है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता वकील विभा दत्त मखीजा की याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा कि फंसे हुए लोगों को सहायता दी जा रही है। वे पूरे अमेरिका में फैले हुए हैं ऐसे में उन्हें लाना मुश्किल है। अमेरिकी सरकार उनका वीजा बढ़ा रही है, इसलिए अभी कुछ समय इंतजार करें।

मखीजा का कहना है कि चूंकि वीजा बढ़ाने की आवेदन फीस करीब 500 डॉलर है, ऐसे में वीजा बढ़ने की कोई गारंटी नहीं है। इस पर कोर्ट ने कहा कि विदेशी सरकार के फैसले को हम नियंत्रित नहीं कर सकते। भारत सरकार अमेरिका से आग्रह कर सकती है कि वीजा बढ़ाने में वह कोई समस्या खड़ी न करे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इससे पहले फंसे भारतीयों को लाया गया है, लेकिन अभी यह पूरी दुनिया में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें