फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आसमान नहीं टूट पड़ेगा': सुप्रीम कोर्ट ने आजम खां की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से किया इनकार, कल फिर सुनवाई

Wed, 18 Nov 2026 11:37 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खां की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने की प्रवर्तन निदेशालय की मांग खारिज कर दी है। हालांकि, कोर्ट ने ईडी की याचिका पर कल सुनवाई करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की अंतरिम जमानत पर रोक लगाने की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मांग खारिज कर दी है। हालांकि, कोर्ट ने ईडी की याचिका पर कल सुनवाई करने पर सहमति जताई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को आजम खां को अंतरिम जमानत दी थी। ईडी ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन


एएसजी ने हाईकोर्ट की टिप्पणी पर सवाल उठाए
एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी. राजू ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष मौखिक रूप से इस मामले का जिक्र किया और आज ही तत्काल सुनवाई की मांग की। एएसजी ने हाईकोर्ट की इस शुरुआती टिप्पणी पर आपत्ति जताई कि गिरफ्तारी 'दुर्भावनापूर्ण' थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या संबंधित अधिकारी को पक्ष बनाए बिना ऐसी टिप्पणी की जा सकती है?

एएसजी ने कहा, यह आदेश जल्दबाजी में पारित किया गया। हमें पूरा जवाब दाखिल करने का समय भी नहीं मिला। यह सुनवाई के पहले ही दिन हो गया। उन्होंने आगे कहा कि यह अंतरिम आदेश एक अंतिम आदेश की तरह है। उन्होंने बताया कि आजम खां की गिरफ्तारी के आधार बताने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


यथास्थिति बनाए रखने की मांग खारिज
जब सीजेआई ने मामले को कल सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई, तो राजू ने 'यथास्थिति' बनाए रखने का आदेश देने की मांग की और कहा, वरना वह बाहर आ जाएंगे। हालांकि, पीठ ने यथास्थिति बनाए रखने की इस मौखिक मांग को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची ने कहा, कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा, उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें।



जेल के बाहर से ईडी ने किया था गिरफ्तार
ईडी ने खान को 31 अक्टूबर को जेल के ठीक बाहर उस समय गिरफ्तार किया था, जब वे एक अन्य मामले (दो पैन कार्ड वाला मामला) में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ रहे थे। खान ने अपनी गिरफ्तारी को इस आधार पर चुनौती दी कि इसे अनिवार्य प्रक्रिया का पालन किए बिना अंजाम दिया गया था।

हाई कोर्ट ने पाया कि गिरफ्तारी के दौरान ईडी ने अनुच्छेद 22(1) के प्रावधानों का सख्ती से पालन नहीं किया था। कोर्ट ने शुरुआती तौर पर माना कि यह कार्रवाई "दुर्भावनापूर्ण" और "पूर्वाग्रह से प्रेरित" लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें