फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: लोकसभा उम्मीदवार की याचिका पर सुनवाई से इनकार, नामांकन पत्र खारिज होने पर किया था सुप्रीम कोर्ट का रुख

Fri, 31 May 2024 05:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बिहार की जहानाबाद लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ने पर्चा भरा था, लेकिन उसका पर्चा खारिज हो गया था, जिसके खिलाफ उम्मीदवार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 
 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक निर्दलीय उम्मीदवार की याचिका सुनने से इनकार कर दिया। इस याचिका में निर्दलीय उम्मीदवार ने लोकसभा चुनाव में अपने नामांकन खारिज करने के फैसले को चुनौती दी थी। दरअसल निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक डांगी के जहानाबाद लोकसभा सीट से नामांकन को रिटर्निंग अधिकारी ने तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया था। जिसके खिलाफ उम्मीदवार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 
विज्ञापन


जस्टिस संजय करोल और जस्टिस अरविंद कुमार की अवकाश पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील को पटना हाईकोर्ट की खंडपीठ के सामने याचिका दायर करने को कहा। दरअसल पटना हाईकोर्ट की एकल जज वाली पीठ ने याचिकाकर्ता की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें याचिकाकर्ता ने अपने नामांकन को खारिज करने के फैसले को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि याचिकाकर्ता के वकील हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ चुनाव याचिका भी दायर कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के याचिका पर सुनवाई से इनकार के बाद वकील ने याचिका वापस लेने की इजाजत मांगी, जो सुप्रीम कोर्ट ने दे दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें