फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की प्रशांत भूषण को नसीहत, कहा- नकारात्मक नजरिये से चीजों को मत देखिए

Thu, 17 Jan 2019 04:46 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जस्टिस रंजन गोगोई
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने लोकबाल बिल पर सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को नसीहत दी है। प्रशांत भूषण ने वर्किंग सर्च कमिटी पर जब संदेह जाहिर किया तो चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने भूषण को सकारात्मक रहने की सीख दी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चीजों को हमेशा नकारात्मक तरीके से नहीं देखिए। चीजों का सकारात्मक पक्ष देखें जिससे दुनिया ज्यादा बेहतर नजर आने लगेगी। हम दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने वर्किंग सर्च कमिटी को लोकपाल और इसके सदस्यों के नाम फरवरी के आखिर तक शॉर्टलिस्ट करने के लिए कहा। कोर्ट ने सिलेक्शन कमिटी के पास सदस्यों के पैनल का नाम भेजने का निर्देश दिया। सरकार को इसके लिए जरूरी सुविधाएं देने का भी आदेश जारी किया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 7 मार्च को करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें