फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का आदेशः हाइवे पर नहीं होंगे शराब के ठेके

Thu, 15 Dec 2016 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Supreme Court hearing on Saturday - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
हाइवे पर शराब के ठेकों को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने नाराजगी जताई है। देश की सर्वोच्च अदालत ने अपने आदेश में कहा कि राज्य सरकारें राष्ट्रीय राजमार्गं पर और उनके करीब शराब की दुकानों के लाइसेंस न दें। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जिन दुकानों को शराब बिक्री के लाइसेंस दिए गए वे जब उनके वैध रहने तक ही शराब की ब्रिकी कर सकते हैं, लेकिन इनके लाइसेंसों को रिन्यू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


 मुख्य न्यायधीश टीएस ठाकुर के बेंच ने अहम फैसला देते हुए सभी स्टेट हाइवे पर भी शराब पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने सभी राजमार्गों पर शराब के ठेके पूरी तरह बंद करवाने के लिए अप्रैल 2017 की समयसीमा तय की है। कोर्ट ने इसके बाद नए लाइसेंस जारी करने या रिन्यू करने पर रोक लगा दी है।
  #FLASH: Supreme court bench headed by Chief Justice of India TS Thakur directs to ban liquor on all State Highways — ANI (@ANI_news) December 15, 2016
विज्ञापन

कोर्ट का यह आदेश 'अराइव सेफ' नाम के एक एनजीओ की याचिका पर सुनवाई के दौरान आया। इस एनजीओ का कहना है कि हर साल करीब डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं। एनजीओ का कहना है कि इनमें से ज्यादातर मौतें शराब
विज्ञापन

पीकर गाड़ी चलाने के कारण हुई। एनजीओ का कहना था कि हाइवे पर शराब की  आसानी उपलब्धता के कारण लोग नशे में गाड़ी चलाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें