प्रवर्तन निदेशालय के भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की संपत्ति जब्त किए जाने के मामले में दायर की गई याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन ने इस मामले को एक उपयुक्त पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।