फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC Updates: HC से जमानत न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बिभव, मालीवाल से बदसलूकी के मामले में जेल में बंद

Thu, 25 Jul 2024 02:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Supreme Court - फोटो : PTI
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट और बदसलूकी मामले में आरोपी बिभव कुमार फिलहाल जेल में बंद हैं। केजरीवाल के निजी सहायक कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दरअसल, हाईकोर्ट ने 12 जुलाई को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि उनका 'काफी प्रभाव' है और उन्हें राहत देने का कोई आधार नहीं बनता। 

विज्ञापन


जज ने कहा था, 'इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अगर याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा किया जाता है तो गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है या सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।' बता दें,  13 मई को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें