फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम पहल: 27 सितंबर से संविधान पीठ के समक्ष होने वाली सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग, यूट्यूब से होगा टेलीकास्ट

Wed, 21 Sep 2022 10:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट कार्यवाही के सीधा प्रसारण करने के लिए अपना प्लेटफार्म विकसित करेगा। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय ऐसे समय आया है जब संविधान पीठ के समक्ष कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने एक नई पहल करते हुए 27 सितंबर से संविधान पीठ के मामलों की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू करने का फैसला किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश(सीजेआई) यूयू ललित द्वारा मंगलवार शाम बुलाई गई एक फुल कोर्ट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।  यह भी जानकारी मिली है शुरुआत में सुनवाई यू ट्यूब के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट की जाएगी।

विज्ञापन


जल्द ही नया प्लेटफार्म विकसित करेगा सुप्रीम कोर्ट
जल्द ही सुप्रीम कोर्ट कार्यवाही के सीधा प्रसारण करने के लिए अपना प्लेटफार्म विकसित करेगा। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय ऐसे समय आया है जब संविधान पीठ के समक्ष कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई चल रही है। इनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 फीसदी आरक्षण की संवैधानिक वैधता, भोपाल गैस त्रासदी में मुवावजे की पर्याप्तता, बोहरा समुदाय के बहिष्करण का अधिकार के मुद्दे शामिल हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें