फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: जस्टिस अरुण मिश्रा ने दी अवमानना की चेतावनी, वकीलों ने की संयम बरतने की अपील

Thu, 05 Dec 2019 12:02 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ताओं ने गुरुवार को न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा से वकीलों के साथ संयम से पेश आने का आग्रह किया। इससे दो दिन पहले भूमि अधिग्रहण के एक मामले में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने एक वकील को अवमानना की कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन


दिन की कार्यवाही के लिए सुप्रीम कोर्ट के कक्ष तीन में न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ के एकत्रित होने के साथ ही कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश खन्ना की अगुवाई में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इस मामले का जिक्र किया।

यह मुद्दा इसलिए उठा क्योंकि भूमि अधिग्रहण मामलों की सुनवाई कर रही पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ की अगुवाई कर रहे न्यायमूर्ति मिश्रा ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन को उस समय अवमानना की चेतावनी दी थी जब वह मामले में अपनी दलीलें रख रहे थे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के इस मामले का जिक्र करते ही न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि उनके कथन से अगर किसी को दुख पहुंचा है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी न्यायाधीश की तुलना में बार का अत्यधिक सम्मान करते हैं। न्यायमूर्ति मिश्रा ने कहा कि अगर किसी को किसी भी वक्त पीड़ा पहुंची हो, मैं हाथ जोड़ कर माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें