फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jusitice Hima Kohli: जस्टिस कोहली ने कहा- न्यायपालिका को सशक्त बनाता है बार, भारतीय वकील दिवस पर कही यह बात

Sat, 03 Dec 2022 10:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जस्टिस कोहली ने कहा, ब्रिटिश राज के दौरान कानूनी पेशा इस देश में सबसे आगे रहा है। उन्होंने लोकतंत्र को जीवंत तरीके से पोषित करने और कानून के शासन को सुनिश्चित करने में कानूनी पेशेवरों के योगदान को भी स्वीकार किया।
विज्ञापन
justice hima kohli - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस हिमा कोहली ने शनिवार को कहा कि एक मजबूत बार एक मजबूत न्यायपालिका बनाता है। वह कानूनी पेशेवरों के योगदान को स्वीकार करता है। जस्टिस कोहली बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 'भारतीय वकील दिवस' के अवसर पर बोल रही थीं। 

विज्ञापन


केजी मार्ग पर स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में बार एसोसिएशन ने बार और कानूनी शिक्षा के प्रतिष्ठित सदस्यों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि कानूनी पेशा कई कारणों से सम्मान हासिल करता है, जिसमें कमजोर वर्गों की आजादी को बनाए रखना भी शामिल है। 

जस्टिस कोहली ने कहा, ब्रिटिश राज के दौरान कानूनी पेशा इस देश में सबसे आगे रहा है। उन्होंने लोकतंत्र को जीवंत तरीके से पोषित करने और कानून के शासन को सुनिश्चित करने में कानूनी पेशेवरों के योगदान को भी स्वीकार किया। जस्टिस कोहली ने कहा, ड्राफ्टिंग कमेटी के लगभग सभी सदस्य कानूनी पृष्ठभूमि के थे। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि संसद में वकीलों की संख्या में 36 फीसदी कमी हुई है और अब लोकसभा में केवल चार फीसदी ही वकील हैं। जस्टिस कोहली ने कहा, एक वकील की भूमिका को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक वकील की भूमिका बहुआयामी होती है। कानूनी पेशे को शाही पेश के रूप में प्रचारित किया जाता है, जो कि एक अहम भूमिका निभाता है। 

जस्टिस कोहली ने कहा, वकील भाग्यशाली हैं कि वे अन्य क्षेत्रों में भी गहराई तक उतरते हैं। उन्होंने कहा, पहले वकालत का पेशा युवाओं के लिए विकल्प नहीं था, लेकिन अब यह नाटकीय रूप से बदल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें