उच्चतम न्यायालय ने केंद्र, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड सरकार और सीबीआई को लौह अयस्क खदान आवंटन में हुए छह लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति एसए बोबडे के नेतृत्व वाली पीठ ने वर्षिठ वकील पीएस नरसिम्हा को एमिकस क्यूरे के तौर पर नियुक्त किया है।