स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इस मुद्दे पर राज्य सरकारों को रिपोर्ट देने के लिए तीन हफ्ते का वक्त दिया है। साथ ही कोर्ट ने ब्लू व्हेल गेम के चलते युवाओं की लगातार हो रही मौत पर भी नाराजगी जाहिर की है।
कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए कि वे इस गेम पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए। कोर्ट ने इस पर भी रिपोर्ट पेश करने के लिए सरकार को तीन हफ्ते का वक्त दिया है।
#FLASH Safety of school children: Supreme Court issues notice to the Centre and all states and asked them to file a reply within 3 weeks. pic.twitter.com/TDKbaf4sYD
— ANI (@ANI) September 15, 2017
पढ़ें: नक्सलवाद से जूझ रहे दंतेवाड़ा में 'ब्लू व्हेल' का खौफ, 30 छात्रों से मिले ब्लेड
#FLASH SC issues notice to Centre on a plea seeking complete ban on Blue Whale Challenge, seeks detailed reply within three weeks. pic.twitter.com/GtWdKhFsyo
— ANI (@ANI) September 15, 2017
बता दें कि हाल ही में गुरुग्राम के रयान स्कूल में सात साल के बच्चे की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से ही स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर गरमाया हुआ है। स्कूल के टॉयलेट में एक ड्राइवर ने प्रद्युम्न नाम के बच्चे की धारदार चाकू से हत्या कर दी थी। दूसरी ओर मुंबई में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कांदीवली स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल के बाहर मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Mumbai: MNS workers protest outside #RyanInternationalSchool in Kandivali #Pradyuman pic.twitter.com/bxZzpuyc5s
— ANI (@ANI) September 15, 2017