सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर मंगलवार को होने वाली सुनवाई अगले आदेश स्थगित कर दिया है। माल्या ने यह याचिका भारत में अपनी संपत्ति जब्त करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शुरू की गई कार्यवाही के खिलाफ दायर की है।माल्या की याचिका पर अब होली की छुट्टियों के बाद मार्च में सुनवाई होगी।
गुरुवार (13 फरवरी )को अपने प्रत्यर्पण पर ब्रिटिश हाईकोर्ट के फैसला सुरक्षित करते ही माल्या ने गिड़गिड़ाते हुए भारतीय बैंकों से एक बार फिर पैसा वापस लेने की अपील की थी। शराब किंग के नाम से मशहूर रहे माल्या ने बैंकों से कहा कि प्लीज, अपना 100 फीसदी मूलधन वापस ले लो।
सुनवाई खत्म होने के बाद माल्या ने अदालत के बाहर कहा था कि मैं बैंकों से हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि अपना पूरा मूलधन तत्काल वापस ले लें। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई, दोनों ही उसकी संपत्तियों को लेकर लड़ रही हैं और इस प्रक्रिया में उसके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है।