सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा में ला रेजिडेंशिया की आवासीय परियोजना को आम्रपाली के दायरे में लाने से इनकार कर दिया है। यानी इसका निर्माण एनबीसीसी द्वारा नहीं किया जाएगा। कंपनी को निर्माण जारी रखने का निर्देश दिया गया है, लेकिन कहा गया है कि 632 फ्लैट बेचकर जुटाई गई राशि आम्रपाली के खाते में जमा की जाए।