फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: SC के फैसले के बाद राउत ने मौजूदा सरकार को बताया गैरकानूनी, शिंदे गुट के नेता बोले- वे पागल हो गए

Thu, 11 May 2023 01:20 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राउत ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार गैरकानूनी है और संविधान के खिलाफ बनाई गई है। यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ है। 
विज्ञापन
संजय राउत को राहुल शेवाले ने बताया पागल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिंदे गुट को आड़े हाथ ले लिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साफ है कि शिवसेना शिंदे गुट का व्हिप गैरकानूनी है। इसपर पलटवार करते हुए शिवसेना सांसद राहुल शेवाले ने राउत को पागल बताया। उन्होंने कहा कि संजय पागल हो गए हैं। उनपर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शिंदे गुट का व्हिप गैरकानूनी है। इसका मतलब है कि उनका व्हिप गैरकानूनी है और इसके मुताबिक सबकी (शिंदे गुट) सदस्यता निरस्त हो जाएगी। राउत ने आगे कहा कि मौजूदा सरकार गैरकानूनी है और संविधान के खिलाफ बनाई गई है। 

वहीं,  उद्धव गुट के नेता अनिल परब ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जो याचिकाएं थी वह फिर से अध्यक्ष के पास जाएंगी लेकिन मुख्य सचेतक सुनील प्रभु होंगे क्योंकि दूसरे मुख्य सचेतक को अयोग्य ठहराया गया है इसका मतलब है कि जो व्हिप सुनील प्रभु ने जारी किया था जिसका उल्लंघन हुआ है वह रिकॉर्ड पर है और इसकी जल्द सुनवाई होगी और इन लोगों (शिंदे गुट) की सदस्यता निरस्त होगी।
विज्ञापन


इन सब बयानों के बीच, शिंदे गुट के राहुल शेवाले ने संजय पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि राउत पागल हो गए हैं और पागल आदमी पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्हें पागल आदमी जैसे बोलने दो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें