पश्चिम बंगाल में रथयात्रा निकालने संबंधी भाजपा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ ने रथयात्रा की अनुमति की मांग करने वाली भाजपा की याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा।
मालूम हो कि भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय की खंडपीठ के फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें रथयात्रा की अनमुति देने से इनकार कर दिया गया था।
शीर्ष अदालत की न्यायमूर्ति एस के कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने भाजपा प्रदेश इकाई से उसकी लोकतंत्र बचाओ रैली के लिए एक संशोधित योजना भी जमा करने को कहा जिस पर पश्चिम बंगाल सरकार विचार कर सके।
सुप्रीम कोर्ट की इस पीठ ने मामले में अगली सुनवाई 15 जनवरी को तय की है।