फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबबंदी: SC ने नीतीश को दिया झटका, शराब कंपनियों को दी और मोहलत

Mon, 29 May 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने झटका दिया है। वहीं, बिहार की शराब निर्माता कंपनियों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन


सोमवार को बिहार की शराब निर्माता कंपनियों की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बचे हुए स्टॉक को निकालने की और मोहलत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने शराब कंपनियों को स्टॉक निकालने के लिए  2 महीने का अतिरिक्त समय दिया है। अब यह मोहलत 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शराब निर्माता कंपनियों को 31 मई तक गोदामों में पड़ा स्टॉक निकालने की मोहलत दी थी। कोर्ट ने शराब निर्माता कंपनियों से कच्चा माल भी निपटाने लिए कहा है।
विज्ञापन

  SC gives relief to liquor manufacturers of Bihar; extends time limit to dispose off old stock including raw material from May 31 to July 31 — ANI (@ANI_news) May 29, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें