फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: किसी प्रोबेशन कर्मचारी को नौकरी से कब निकाला जा सकता है? अदालत ने स्पष्ट किए नियम

Tue, 17 Nov 2026 01:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रोबेशन पर काम करने वाले कर्मचारी को नौकरी से हटाने के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि अगर संस्था पाती है कि कर्मचारी पद के लिए उपयुक्त नहीं है तो उसे नौकरी से हटाया जा सकता है और इस फैसले को चुनौती भी नहीं दी जा सकती। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक अहम टिप्पणी में बताया कि जो कर्मचारी, प्रोबेशन पर काम कर रहा है, उसे इस आधार पर नौकरी से निकाला जा सकता है कि वह कर्मचारी नौकरी के लिए उपयुक्त नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि इस आदेश को सिर्फ इसलिए चुनौती नहीं दी जा सकती क्योंकि नौकरी से निकालने का कारण नहीं बताया गया है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि नौकरी से निकालने के आदेश को तभी चुनौती दी जा सकती है, जब टर्मिनेशन ऑर्डर में उस पद के लिए उपयुक्त न होने के अलावा कुछ और भी वजह जैसे कोई गलत काम का आरोप लगाया गया हो। 

पीठ ने सुनवाई के बाद क्या कहा?
जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने एक याचिका पर सुनवाई के बाद कहा, 'अगर कोई सक्षम अधिकारी जांच के बाद पाता है कि प्रोबेशन पर काम कर रहा कर्मचारी पद के लिए उपयुक्त नहीं है तो वो उसे नौकरी से निकालने का फैसला ले सकता है और इस फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती, लेकिन अगर कर्मचारी पर गलत आचरण करने या कोई अन्य आरोप हैं तो उस आधार पर ही प्राकृतिक न्याय के आधार पर आदेश को अदालत में चुनौती दी जा सकती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें