फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा चुनावों में 100 फीसदी वीवीपैट सत्यापन की मांग वाली याचिका की खारिज

Tue, 20 Apr 2021 02:56 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट का उपयोग करने का निर्णय लिया है
विज्ञापन
supreme court - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को विधानसभा चुनावों के दौरान ईवीएम में 100 फीसदी वीवीपैट प्रणाली शुरू करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। यह याचिका टीएमसी नेता द्वारा दायर की गई थी।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने याचिकाकर्ता गोपाल सेठ से कहा कि हम चुनाव प्रक्रिया के बीच में कोई हस्तक्षेप नहीं करने जा रहे हैं। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, नागरिकों का अधिकार है। इस पर पीठ ने कहा कि हम आपकी इस बात से सहमत हैं लेकिन हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट का उपयोग करने का निर्णय लिया है। हालांकि यह निर्णय लिया गया है कि हर विधानसभा क्षेत्र के चुने गए पांच मतदान केंद्रों के वीवीपैट स्लिप का सत्यापन कंट्रोल यूनिट से प्राप्त परिणामों के साथ किया जाएगा। ऐसा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व आदेश के तहत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें