फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने बसपा के नवनिर्वाचित सांसद को गिरफ्तारी से छूट देने से किया इनकार

Mon, 27 May 2019 12:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सांसद अतुल राय (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से सपा-बसपा गठबंधन के नव निर्वाचित सांसद अतुल राय को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी से छूट देने से इनकार कर दिया है। राय पर वाराणसी की एक छात्रा के दुष्कर्म और अपहरण का आरोप है।
विज्ञापन

 

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की अवकाश पीठ ने कहा कि वह राय को गिरफ्तारी से राहत देने वाली याचिका पर सुनवाई करने के पक्ष में नहीं हैं। इससे पहले भी अदालत राय को गिरफ्तारी से अंतरिम छूट देने से मना चुकी है।

कॉलेज की छात्रा की शिकायत पर एक मई को राय के खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ था। वाराणसी की रहने वाली छात्रा ने आरोप लगाया है कि राय अपनी पत्नी से मिलवाने की बात कह कर उसे घर ले गए और वहां उसका दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


राय के वकील का कहना है कि यूपी में अग्रिम जमानत का कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए न्यायालय ने गिरफ्तारी से छूट का अनुरोध करने वाली राय की याचिका आठ मई को ठुकरा दी थी।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें