फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों में फंसे भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने वापसी संबंधी याचिकाओं को चार सप्ताह तक टाला

Mon, 13 Apr 2020 03:38 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी के चलते विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने संबंधी सभी याचिकाओं को चार सप्ताह तक टाल दिया है। गौरतलब हो कि इस खतरनाक वायरस के प्रकोप के चलते विदेशों में रहने वाले बहुत से भारतीय वहीं फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन


इन लोगों की सरकार से गुजारिश है कि वह उन्हें जल्द से जल्द यहां से निकालकर भारत वापस लाएं। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इसमें कोर्ट से मांग की गई है कि वे सरकार को विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए निर्देश दें।
 



वहीं, देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या में तीन दिन बाद रविवार को थोड़ी कमी आई। पिछले दिन से संक्रमित मरीजों की संख्या 800 के पार जा रही थी, लेकिन रविवार को यह संख्या 705 दर्ज की गई। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हुई और 705 नए मामले आए। इसी के साथ कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9152 हो गई है। इनमें 7987 सक्रिय हैं, 856 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 308 लोगों की मौत हो गई है। 

आज नागालैंड में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। वहीं, महाराष्ट्र में 82, उत्तर प्रदेश के आगरा में 30, गुजरात में 22, मध्यप्रदेश के इंदौर में 22, कर्नाटक में 15, आंध्र प्रदेश में 12, राजस्थान में 43 और मुंबई के धारावी में चार नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें