सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फेसबुक द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई को टाल दिया है। इस याचिका में देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की अपील की गई थी। इसके अलावा इसमें पहचान के प्रमाणीकरण के लिए सोशल मीडिया प्रोफाइल के साथ आधार डेटाबेस को जोड़ने की मांग भी की गई थी।