फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: दिल्ली में किसकी चलेगी, केंद्र या केजरीवाल सरकार? अब सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

Mon, 05 Sep 2022 12:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पर अधिक नियंत्रण किसका होगा। इस अहम सवाल और विवाद का निपटारा अब संवैधानिक बेंच करेगी।  
विज्ञापन
पीएम मोदी सीएम केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केंद्र और दिल्ली सरकार की विधायी और कार्यकारी शक्तियों के दायरे से संबंधित कानूनी मुद्दे पर अब सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ सुनवाई करेगी। इस मुद्दे पर अब सात सितंबर को सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा। मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की दलीलों को सुनने के बाद इसे संविधान पीठ को देने का फैसला लिया। सीजेआई ने कहा कि हम इसे परसों न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सीबी (संविधान पीठ) के समक्ष सूचीबद्ध करेंगे। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह मामले की तैयारी के लिए कुछ दिन मांगेंगे। न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट की पीठ ने कहा कि संबंधित पीठ सुनवाई का कार्यक्रम तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें