फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: राहुल गांधी की सजा बरकरार रखने वाले जज का तबादला, कॉलेजियम की सिफारिश से 23 जजों का ट्रांसफर

Sat, 12 Aug 2023 02:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कॉलेजियम के प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जिसके अनुसार, गुजरात हाईकोर्ट के चार, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चार और इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज का तबादला किया गया है। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के विभिन्न हाईकोर्ट्स में 23 जजों के तबादले की सिफारिश की है। जिन जजों का तबादला किया जाएगा, उनमें गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस हेमंत एम प्रच्छक का नाम भी शामिल है। बता दें कि जस्टिस प्रच्छक ने बीती सात जुलाई को मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने की और इसमें जस्टिस किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल रहे। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की तीन अगस्त को हुई थी बैठक
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक तीन अगस्त को हुई। इस बैठक में 'बेहतर प्रशासन और न्याय' के लिए विभिन्न उच्च न्यायालयों में नौ जजों के तबादले की सिफारिश की। कॉलेजियम के प्रस्ताव को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जिसके अनुसार, गुजरात हाईकोर्ट के चार, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चार और इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज का तबादला किया गया है। 

इन जजों का किया गया तबादला
कॉलेजियम ने अपने प्रस्ताव में सिफारिश की है कि जस्टिस प्रच्छक को गुजरात हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट भेजा जाए। जस्टिस प्रच्छक के अलावा गुजरात हाईकोर्ट के जिन तीन अन्य न्यायाधीशों का तबादला किया गया है, उनमें जस्टिस अल्पेश वाई कोगजे, जस्टिस कुमारी गीता गोपी और जस्टिस समीर जे दवे का नाम शामिल है। इन तीनों जजों को क्रमश इलाहाबाद हाईकोर्ट, मद्रास हाईकोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की गई है। 
विज्ञापन


वहीं पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान, जस्टिस अवनीश झिंगन, जस्टिस राज मोहन सिंह और जस्टिस अरुण मोंगा को क्रमशः इलाहाबाद हाईकोर्ट, गुजरात हाईकोर्ट, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक कुमार सिंह को मद्रास हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की गई है। 

14 अन्य प्रस्तावों से 14 जजों का तबादला
10 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर 14 अन्य प्रस्ताव भी अपलोड किए गए हैं। जिनमें सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट्स के 14 जजों के तबादले की भी सिफारिश की है। इनमें से एक प्रस्ताव के तहत कॉलेजियम ने तीन अगस्त की बैठक में पटना हाईकोर्ट के जस्टिस मधुरेश प्रसाद को कलकता हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की गई है। इनके अलावा कॉलेजियम ने तेलंगाना हाईकोर्ट की जस्टिस सी सुमनलता का ट्रांसफर गुजरात हाईकोर्ट करने की सिफारिश की है। हालांकि जस्टिस सी सुमनलता ने कॉलेजियम से विनती की थी कि उनके तबादले के प्रस्ताव पर फिर से विचार किया जाए और उन्हें तेलंगाना के ही किसी पड़ोसी राज्य जैसे आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ही ट्रांसफर दिया जाए लेकिन कॉलेजियम ने अपील को मानने से इनकार कर दिया। 

कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस नरेंद्र जी को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, तेलंगाना हाईकोर्ट के जज जस्टिस मुन्नारी लक्ष्मण, एम सुधीर कुमार और जी अनुपमा चक्रवर्ती को क्रमशः राजस्थान, मद्रास और पटना हाईकोर्ट भेजा जाएगा। कलकता हाईकोर्ट के जज जस्टिस बिबेक चौधरी, जस्टिस लपिता बनर्जी और जस्टिस शेखर बी सराफ को क्रमशः पटना, पंजाब और इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की गई है। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज दुप्पाला वेंकट रमाना और जस्टिस मानवेंद्रनाथ रॉय को मध्य प्रदेश और गुजरात हाईकोर्ट भेजा जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस राजेंद्र कुमार, जस्टिस एसपी केसरवानी और जस्टिस प्रकाश पाडिया को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, कलकता हाईकोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट भेजने की सिफारिश की गई है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें