सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को मणिपुर उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अहनथम बिमोल सिंह की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्थायी न्यायाधीश के रूप में और दस अधिवक्ताओं को बॉम्बे हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए जिन अधिवक्ताओं के नामों को मंजूरी दी गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं- किशोर चंद्रकांत संत, वाल्मीकि मेनेजेस एसए, कमल रश्मी खाता, शर्मिला उत्तमराव देशमुख, अरुण रामनाथ पेडनेकर, संदीप विष्णुपंत मार्ने, गौरी विनोद गोडसे, राजेश शांताराम पाटिल, आरिफ सालेह डॉक्टर, और सोमशेखर सुंदरसन।
कॉलेजियम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने की थी और इसमें वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित और एएम खानविलकर भी शामिल थे। इससे पहले इन्होंने मद्रास उच्च न्यायालय में छह अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
मद्रास उच्च न्यायालय के लिए जिन अधिवक्ताओं के नामों को मंजूरी दी गई है, उनके नाम निदुमोलु माला, सुंदर मोहन, कबाली कुमारेश बाबू, एस सौंथर, अब्दुल गनी अब्दुल हमीद और आर जॉन सत्यन हैं।