फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: अब सुप्रीम कोर्ट की सूचनाएं पाना होगा आसान, आरटीआई पोर्टल हुआ लॉन्च

Thu, 24 Nov 2022 01:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीजेआई ने कहा, ऑनलाइन पोर्टल सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सुप्रीम कोर्ट के जवाबों को सुव्यवस्थित करेगा। इससे पहले शीर्ष अदालत के संबंध में आरटीआई आवेदन केवल डाक के माध्यम से दायर किए जा रहे थे। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के बारे में सूचनाएं प्राप्त करना अब काफी आसान होगा। दरअसल, गुरुवार (आज) से आरटीआई आवेदन दाखिल करने के लिए पोर्टल गुरुवार से शुरू हो गया। 

विज्ञापन


इस बारे में घोषणा करते हुए सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, पोर्टल जल्द ही काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा, इससे पहले कि हम मामलों को शुरू करें, मैं कहना चाहता हूं कि पोर्टल तैयार है। सीजेआई ने कहा, ऑनलाइन पोर्टल सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सुप्रीम कोर्ट के जवाबों को सुव्यवस्थित करेगा। इससे पहले शीर्ष अदालत के संबंध में आरटीआई आवेदन केवल डाक के माध्यम से दायर किए जा रहे थे। 

बता दें,  सीजेआई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ छात्रा आकृति अग्रवाल और लक्ष्य पुरोहित की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में शीर्ष अदालत में आरटीआई आवेदन ऑनलाइन दाखिल करने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफार्म की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें