फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: सीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट से की अमेजन-फ्लिपकार्ट मामले की सुनवाई की अपील, जानें क्या है पूरा मामला

Tue, 10 Dec 2024 06:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीसीआई ने शीर्ष अदालत से सैमसंग, वीवो व अमेजन और फ्लिपकार्ट पर अन्य वेंडर्स की ओर से दाखिल 23 चुनौतियों पर सुनवाई करने की मांग की है, ताकि मामले पर शीघ्र निर्णय लिया जा सके। सीसीआई की जांच अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए एक बड़ी नियामक चुनौती है। 
 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट से अमेजन और वॉलमार्ट के फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की जांच में आ रही कानूनी चुनौतियों पर सुनवाई का अनुरोध किया है। सीसीआई ने कहा कि सैमसंग, वीवो व अन्य की ओर से विभिन्न हाईकोर्ट में दायर की गई चुनौतियों का मूल उद्देश्य जांच को रोकना है। सीसीआई ने शीर्ष अदालत से सैमसंग, वीवो व अमेजन और फ्लिपकार्ट पर अन्य वेंडर्स की ओर से दाखिल 23 चुनौतियों पर सुनवाई करने की मांग की है, ताकि मामले पर शीघ्र निर्णय लिया जा सके। सीसीआई की जांच अमेजन और फ्लिपकार्ट के लिए एक बड़ी नियामक चुनौती है।

विज्ञापन


यह है मामला
सीसीआई की जांच यूनिट ने अगस्त में निष्कर्ष निकाला था कि अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइटों पर चुनिंदा विक्रेताओं को तरजीह देकर भारत के कानूनों का उल्लंघन किया है। इसने यह भी पाया कि सैमसंग और वीवो जैसी स्मार्टफोन कंपनियों ने इन दो ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ सांठगांठ करके उत्पादों को विशेष रूप से ऑनलाइन लॉन्च करके उन कानूनों का उल्लंघन किया। आयोग ने कहा कि जांच निष्कर्षों के बाद से, अमेजन और फ्लिपकार्ट के कुछ विक्रेताओं के साथ-साथ सैमसंग और वीवो ने पांच हाईकोर्ट में दो दर्जन मुकदमे दायर किए हैं, ताकि जांच को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें