आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जगनमोहन रेड्डी सरकार के तीन राजधानी बनाए जाने के निर्णय पर यथा स्थिति रखने का आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने सरकार के इस निर्णय को फिलहाल निलंबित कर रखा है।
जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट ने यह मामला लंबित है, इसलिए हाईकोर्ट को इसका निपटारा करना चाहिए। पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट से इसकी रोजाना सुनवाई करने पर विचार करें।