फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court : लावारिस कुत्तों को घर में खाना खिलाने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Sat, 05 Nov 2022 05:24 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

लावारिस कुत्तों को घर में खाना खिलाने के बारे में बॉम्बे हाईकोर्ट से जारी दिशानिर्देशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इस बारे में याचिकाकर्ता ने चीफ जस्टिस यूयू ललित की पीठ के सामने उल्लेख किया जिन्होंने मामले को अगले सप्ताह सूचीबद्ध करने की सहमति दे दी।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उन आदेशों और निर्देशों को चुनौती दी है जिनके तहत हाईकोर्ट ने अधिकारियों और पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है जो लावारिस कुत्तों के खतरे से निपटने में बाधा बनते हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि बॉम्बे हाईकोर्ट से जारी दिशा-निर्देश पशुओं पर अत्याचार रोकथाम कानून 1961 के प्रावधानों के खिलाफ हैं। याचिका एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड सुरभि कपूर के जरिये दायर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें