फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने दिया इस्तीफा

Thu, 14 Jan 2021 03:24 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुष्यंत दवे - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद से इस्तीफा देते हुए वरिष्ट वकील ने कहा कि वे बार एसोसिएशन के नेता के रूप में कार्य जारी रखने के अपने अधिकार का त्याग करते हैं।

विज्ञापन


यह देखते हुए कि एससीबीए की कार्यकारी समिति का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है, दवे ने अपने संक्षिप्त पत्र में कहा कि 'कुछ वकीलों के दबदबे के कारण' अनुसूची के अनुसार आभासी चुनाव कराना संभव नहीं है। दवे ने कहा, 'मैं उनकी स्थिति को समझता हूं और इससे मेरा कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन मेरे लिए इन परिस्थितियों में अध्यक्ष के तौर पर आगे कार्य करना नैतिक रूप से गलत होगा।'
 

दवे ने कोविड-19 महामारी के दौरान दी गई सहायता और सहयोग के लिए एससीबीए के प्रत्येक सदस्य को धन्यवाद दिया। दवे के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता चंदर उदय सिंह ने भी एससीबीए के कार्यकारिणी (वरिष्ठ) सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया है। दवे ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय में तीन कृषि कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने के लिए दायर की गई याचिकाओं में कुछ किसान यूनियनों का प्रतिनिधित्व किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें