फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikru Kand: विकास दुबे के भतीजे अमर की पत्नी को SC से मिली जमानत, बिकरू कांड में पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Wed, 04 Jan 2023 12:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खुशी ने शीर्ष अदालत में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी। कोर्ट ने आठ पुलिस अधिकारियों की हत्या मामले में खुशी को जमानत देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
अमर दुबे और खुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे के भतीजे अमर दुबे की पत्नी खुशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मंगलवार को खुशी दुबे नियमित जमानत दे दी है। खुशी ने शीर्ष अदालत में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी। कोर्ट ने आठ पुलिस अधिकारियों की हत्या मामले में खुशी को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन


बता दें कि दो जुलाई 2020 की रात बिकरु गांव में गैंगेस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला कर सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इस घटना से दो दिन पहले ही अमर दुबे से शादी कर खुशी बिकरु गांव पहुंची थी। बिकरू कांड के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने मुठभेड़ में अमर दुबे को मार गिराया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी दुबे को आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था। पुलिस ने खुशी दुबे पर फर्जी दस्तावेज लगाकर सिम लेने का मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें