फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ मंदिर के लिए न्यायमित्र नियुक्त किया, 20 सितंबर को सुब्रमण्यम का पुरी दौरा

Tue, 18 Sep 2018 02:09 AM IST
एजेंसी, पुरी
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने जगन्नाथ मंदिर में सुधारों को लेकर गोपाल सुब्रमण्यम को न्यायमित्र नियुक्त किया है। सुब्रमण्यम 20 सितंबर को पुरी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 12वीं सदी में निर्मित इस मंदिर में सुधार उपायों को लेकर विभिन्न हितधारकों के साथ चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने 8 जून और 5 जुलाई को एक याचिका पर सुनवाई के बाद मंदिर प्रशासन को जगन्नाथ मंदिर में अनुशासनिक सुधारों के तहत 12 प्रस्तावों को लागू करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के सुझावों पर सुब्रमण्यम शुक्रवार और शनिवार को गजपति महाराज दिब्यसिंह देब, पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के अधिकारियों और सेवादारों से बातचीत करेंगे। 

सूत्रों का कहना है कि इस बातचीत के दौरान सेवादारों की वंशानुगत नियुक्ति समाप्त करने और सेवादारों के दक्षिणा लेने का मुद्दा उठने की संभावना है। हितधारकों का विचार जानने के बाद न्यायमित्र सुप्रीम कोर्ट को एक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें