फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC ने मंजूर की सीबीआई की याचिका, भ्रष्टाचार के 122 मामलों पर करेगा सुनवाई

Sat, 02 Sep 2017 05:25 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामलों पर सुनवाई के लिए सीबीआई की याचिका मंजूर कर ली है। जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार के 122 मामलों पर निचली अदालत द्वारा सुनवाई पर रोक लगाने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार की दलीलों पर विचार किया। कुमार ने कहा इन मामलों में 2002 में ही आरोप पत्र दाखिल किए गए थे, लेकिन सुनवाई पर रोक के कारण मामले लंबित पड़े हैं। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि ये मामले भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत दर्ज किए गए थे। इन मामलों में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई थी, लेकिन अब सीबीआई को मुश्किल हो रही है।

पढ़ें- बोफोर्स घोटाला: हिंदुजा ब्रदर्स पर अक्तूबर में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

एक आरोपी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि यदि इस मामले को 11 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाता है, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। इस पर पीठ ने कहा कि इस मामले को 11 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें