अपने नेता को टिकट ना मिलने से तेलंगाना का एक समर्थक इतना नाराज हो गया कि खुद तो आत्मदाह करने की कोशिश तो की ही साथ में टीआरएस के एक सांसद को भी आग के हवाले करने का प्रयास किया। इस घटना में 16 लोग घायल हो गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाराज व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालने के बाद इसे सांसद पर डालने का कथित रूप से प्रयास किया।
हालांकि लोकसभा सदस्य बल्का सुमन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बचा लिया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति की पहचान आर गतैया के रूप में हुई है। घटना में 15 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों में एक पुलिस निरीक्षक और दो महिलाएं शामिल हैं।