फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप की पूजा करता है उनका सुपरफैन, केंद्र सरकार से किया मिलवाने का अनुरोध

Mon, 24 Feb 2020 04:23 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जनगांव (तेलंगाना)
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिमा के साथ बुसा कृण्णा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुनियाभर में कई चाहने वाले तो कई विरोध करने वाले हैं। भारत में भी ट्रंप का एक सुपरफैन है, जिसने केंद्र सरकार से अपील की है कि ट्रंप के आगामी भारत दौरे के दौरान उनसे मुलाकात की इच्छा पूरी की जाए। 

विज्ञापन




तेलंगाना के जनगांव के रहने वाले बुसा कृष्णा डोनाल्ड ट्रंप के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने ट्रंप की एक आदमकद मूर्ति भी बनवाई है। बुसा ने यह मूर्ति पिछले साल ट्रंप के जन्मदिन (14 जून) के कुछ दिन बाद बनवाई थी। बुसा ने ट्रंप की मूर्ति का दूध से अभिषेक भी किया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बुसा ने कहा, मैं चाहता हूं कि भारत और अमेरिका के संबंध हमेशा मजबूत बने रहें। हर शुक्रवार को मैं ट्रंप की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं हमेशा उनकी तस्वीर अपने साथ रखता हूं और कोई भी काम शुरू करने से पहले प्रार्थना करता हूं। मैं उनसे मिलना चाहता हूं, मैंने सरकार से अनुरोध किया है कि मेरा सपना पूरा किया जाए। 

बुसा के गांववाले भी उसे अब 'ट्रंप कृष्णा' के नाम से पुकारने लगे हैं। बुसा के एक दोस्त रमेश रेड्डी ने बताया, हालांकि उसका असली नाम बुसा कृष्णा है लेकिन गांव वाले उसे ट्रंप कृष्णा बुलाते हैं। कृष्णा के घर को भी यहां ट्रंप हाउस कहा जाता है। गांव वालों ने इस पर कभी कोई आपत्ति नहीं जताई। 

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अपनी पत्नी मेलानिया के साथ दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें