फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्नो मून : आज रात आसमान की खूबसूरती में 'चार चांद' लगाएगा साल का सबसे बड़ा सुपरमून

Tue, 19 Feb 2019 05:10 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
21 जनवरी 2019 को न्यूयॉर्क में हुआ सुपरमून
विज्ञापन

यूं तो तारों और चांद से भरे आकाश की खूबसूरती की कोई उपमा नहीं, लेकिन आज की रात चांद अपने पूरे शबाब पर होगा। आज रात साल 2019 का सबसे बड़े सुपरमून यानी 'सुपर स्नो मून' का दीदार होगा। आज रात चांद धरती के ज्यादा पास, ज्यादा बड़ा और ज्यादा चमकदार दिखाई देगा। 

विज्ञापन


आज रात चांद पृथ्वी के काफी करीब होगा, आज यह रोजाना की तुलना में 14 फीसद बड़ा और 30 फीसद ज्यादा चमकदार दिखाई देगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक आज रात जैसा सुपरमून अब सात साल बाद यानी 2026 में ही देखा जा सकेगा। 

भारत में भी उठा सकेंगे इस आकाशीय नजारे का लुत्फ

भारत में इस सुपरमून को रात 9.23 बजे देखा जा सकेगा। बता दें कि इससे पहले 21 जनवरी को सुपरमून हुआ था, लेकिन इसे भारत में नहीं देखा जा सका था। जानकारी के मुताबिक आज रात होने वाले सुपरमून को दिल्ली में शाम 6.30 बजे, मुंबई में रात 9.23 बजे और कोलकाता में सूर्यास्त के लगभग आधे घंटे बाद देखा जा सकेगा। 

इसलिए कहा जा रहा सुपर स्नो मून

सुपरमून को स्टॉर्म मून, हंगर मून, बोन मून और स्नो मून के नाम से भी जाना जाता है। इस बार फरवरी में भारी बर्फबारी होने के चलते इसे सुपर स्नो मून नाम दिया गया है। बता दें कि जब चांद और धरती के बीच की दूरी सबसे कम होती है, उस स्थिति में चांद का आकार व चमक बढ़ी हुई नजर आती है। इसलिए इसे सुपरमून कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें