फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की वेबसाइट पर सनी लियोनी की नग्न तस्वीर से हड़कंप

Tue, 26 Apr 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वेबसाइट पर दिखने लगी सनी लियोनी की तस्वीर
विज्ञापन
हैदराबाद नगर निगम के अधिकारी सोमवार को उस वक्त सकते में आ गए, जब उनकी वेबसाइट पर पोर्न स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बनीं सनी लियोनी की नग्न तस्वीर दिखने लगी।
विज्ञापन


यह तस्वीर न सिर्फ वेबसाइट के मुख्य पेज पर दिख रही थी, बल्कि कई अन्य पेज पर भी सनी लियोनी की तस्वीर ने तकनीकी टीम के भी हाथ-पांव फुला दिए। तकनीकी टीम ने इसे हटाने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन उनकी लाख कोशिशों के बावजूद काफी देर तक वेबसाइट पर दिखती रही।

यह तस्वीर सबसे पहले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखना शुरू हुई, जो कचरा उठाने वाले ट्रकों की निगरानी करने का काम करती है। लेकिन जैसे ही तकनीकी टीम ने इस तस्वीर को वेबसाइट के मुख्य पेज से हटाई, वैसे ही तस्वीर कई अन्य पेज पर दिखना शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट हैक हुई या किसी ने छेड़ा डेटा?

पूरे दिन मशक्कत करते रहे तस्वीर हटाने की - फोटो : ANI
वेबसाइट के रख रखाव के लिए जिम्मेदार तकनीकी टीम पूरा दिन वेबसाइट से सनी लियोनी की तस्वीर पूरी तरह से हटाने की कोशिश करती रही। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि वेबसाइट का रख रखाव सेंटर ऑफ गुड गवर्नेंस (सीजीजी) करता है, इसलिए सनी लियोनी की तस्वीर वेबसाइट पर दिखने के लिए वही जिम्मेदार हैं।

शाम तक भी सीजीजी इस बात की पुष्टि नहीं कर सका कि वेबसाइट को हैक किया गया है या फिर निगम में किसी कर्मचारी ने डेटा से छेड़छाड़ की है। इस मामले में सोमवार शाम तक किसी के भी खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस ने कहा कि निगम की तरफ से कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जिसके चलते कोई कार्रवाई भी शुरू नहीं की जा सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें